(ABNA24.com) इस्लामी गणतंत्र ईरान की सशस्त्र सेना के प्रमुख ने कहा है कि क्षेत्र में अमरीका के आगमन के बाद इराक़ और यूएई में जो घटनाएं हुई हैं वह अकारण नहीं हैं और वास्तव में ईरान से भयभीत करने का उद्देश्य, अरबों का दोहन है।
जनरल सैयद अब्दुर्रहीम मूसवी ने बुधवार की रात दक्षिणी तेहरान में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि क्षेत्र की हालिया घटनाओं पर ध्यान देने से यह पता चल जाता है कि ईरानी राष्ट्र, सभी कठिनाइयों के बावजूद, इस्लामी क्रांति के सिद्धांतो ंपर कटिबद्ध और किसी भी समय से अधिक शक्तिशाली है।
उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए कि अमरीका को यह जान लेना चाहिए कि मध्य पूर्व की सुरक्षा इस इलाके़ के देश ही करेंगे, कहा कि दुश्मन जान लें कि पहली चिंगारी से ही सब कुछ खत्म हो जाएगा।
जनरल मूसवी ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि ईरान, 40 वर्षों से अपने सम्मान, धर्म और देश की रक्षा कर रहा है, कहा कि ईरानी राष्ट्र, दुश्मन की धमकियों के सामने डटी हुई है।
/129
23 मई 2019 - 08:18
समाचार कोड: 943662
इस्लामी गणतंत्र ईरान की सशस्त्र सेना के प्रमुख ने कहा है कि क्षेत्र में अमरीका के आगमन के बाद इराक़ और यूएई में जो घटनाएं हुई हैं वह अकारण नहीं हैं और वास्तव में ईरान से भयभीत करने का उद्देश्य, अरबों का दोहन है।